भवानीमंडी:- अखिल भारतीय साहित्य परिषद भवानीमंडी द्वारा शनिवार रात्रि को परिषद द्वारा प्रकाशित साहित्य दर्शन ई पत्रिका वर्ष 02,अंक-35,वर्षा ऋतु विशेषांक की श्रेष्ठ समीक्षा लिखने वाले रचनाकारों को ऑनलाइन सम्मान समारोह में समीक्षाधीश सम्मान से सम्मानित किया।
परिषद के अध्यक्ष एवं साहित्य दर्शन ई पत्रिका के चीफ एडिटर डॉ. राजेश पुरोहित ने बताया कि
सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि युवा कवि एवं साहित्यकार कुलश्रेष्ठ शर्मा अद्भुत विशिष्ट अतिथि वीर रस के कवि राजेन्द्र आचार्य राजन युवा कवि अरुण कुमार गर्ग बाल कवयित्री शुभांगी शर्मा रहे विशेष सानिध्य अतिथि कवयित्री आरती आचार्य नई दिल्ली कवयित्री नम्रता जैन भोपाल रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित ने की।
समारोह में डॉ. गीता दुबे झाबुआ मध्यप्रदेश के एन परमार तापी गुजरात नम्रता जैन भोपाल आर पी आनंद मंदसौर मध्यप्रदेश महावीर प्रसाद जैन सुनील कुमार राठौर राजेन्द्र आचार्य राकेश थावरिया कुलश्रेष्ठ शर्मा राधेश्याम शर्मा को समीक्षाधीश सम्मान से सम्मानित किया गया।