शीत लहर के कारण 18 व 19 दिसम्बर को बंद रहेंगे बदायूँ में विद्यालय

कड़ाके की सर्दी को देखते हुए कई जनपदों में विद्यालय बन्द कर दिए गए हैं । इसी क्रम में जिलाधिकारी बदायूँ कुमार प्रशान्त के निर्देशानुसार समस्त शासकीय, अशासकीय व प्राइवेट मान्यता प्राप्त प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय दिनांक 18 व 19 दिसंबर को बंद रहेंगे । जानकारी बीएसए बदायूं की ओर से दी गयी है ।