अलाव जलाए जाने की स्थिति जानने निकले एसडीएम

हरपालपुर- उप जिला अधिकारी ने देर रात को कस्बे में  भ्रमण कर अलाव की जांच की है। कस्बे के रोडवेज बस स्टॉप व   पलिया तिराहे पर अलाव जलते हुए मिले ।उन्होंने लेखपाल राम सिंह व राजस्व निरीक्षक तोताराम को सार्वजनिक स्थलों पर नियमित  अलाव जलवाऐ जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सार्वजनिक स्थलों पर जल रहे अलाव से लोगों ने राहत महसूस की है।