गांधी-शास्त्री-जयंती पर कछौना बीआरसी परिसर में शताब्दी पुस्तकालय का हुआ शुभारम्भ

कछौना, हरदोई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर कछौना के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शताब्दी समुदायिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर संदीप पाण्डेय द्वारा फीता काटकर किया गया। उन्होंने कहा खुद में वह बदलाव लाइये, जो दुनिया में आप देखना चाहते हैं। गांधी जी के विचारों का सम्मान सही मायने में तब है, जब हम उनके विचारों का आत्मसात करें। एक अच्छे नागरिक के रूप में देश के निर्माण में बिना भेदभाव, ऊंच-नीच के हम अपनी भूमिका तय करें।

गांधी जयंती पर मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती प्रतिमा, गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार बोस द्वारा मुख्य अतिथि को शाल ओढ़ाकर व बैच लगाकर लगाकर कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रांगण में स्वतंत्रता शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि दी। डॉक्टर संदीप पाण्डेय चरखा चलाकर स्वदेशी चीजों को ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर संदीप पाण्डेय ने संबोधित करते हुए कहा गांधी के सत्य, अहिंसा और असहयोग, राष्ट्र सेवा व उनके जीवन में कूट-कूट कर भरे थे। शिक्षा एक आजीवन चलने वाली प्रक्रिया है। वर्तमान समय में शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान देना आवश्यक है। भारत में शिक्षा की स्थिति काफी खराब है। आधे बच्चे कक्षा आठ की शिक्षा पास नहीं कर सकते हैं। जिनमें से आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बच्चे माता-पिता के साथ कार्य करते हैं, या चाय की दुकान पर, कारखाने व ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए कहते हैं। इसलिए वर्तमान में समान शिक्षा प्रणाली लागू होनी चाहिए। जिससे गरीब व अमीर का बच्चा एक साथ विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर सके, लेकिन सरकार की साफ नियत न होने के कारण शिक्षा का बाजारी करण तेजी से हो रहा है। प्राइवेट विद्यालय के प्रबंधक तंत्र द्वारा मनमानी फीस वसूली जा रही है। गरीब छात्रों को प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क शिक्षा प्राप्त करने के लिए सरकार ने आरटीआई कानून लागू किया परंतु विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते आरटीआई के तहत विद्यालय प्रबंधक व अभिभावकों के खातों में धनराशि निर्गत नहीं की गई। विकास खण्ड कछौना में सामुदायिक पुस्तकालय एक अच्छी पहल है। इससे नौनिहालों व युवाओं को ज्ञानार्जन में लाभ मिलेगा।

शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी कार्य करने वाले शिक्षकगण शिवेंद्र कुमार सिंह, आलोक कुमार गुप्ता, अंजू सिंह, प्रवीण कुमार, अभिनव मौर्या, रजनीश कुमार, राधेश्याम यादव, अतुल प्रेमी सहित दो दर्जन से ज्यादा शिक्षकों, कंप्यूटर ऑपरेटरों कर्मियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अपने उद्बोधन में खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार बोस ने कहा बेशक गांधी के स्वरूप को अपने जीवन में नहीं उतार सकते, लेकिन उनके जैसे थोड़े भी बन सके तो सही मायने में उनकी जयंती मनाने का उद्देश्य सफल होगा।

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों द्वारा व वरिष्ठ व्यापार मंडल संरक्षक रामखेलावन गुप्ता, युवा भाजपा नेता पंकज शुक्ला, सनशाइन कान्वेंट स्कूल प्रबंधक सुनील सोनी, वरिष्ठ पत्रकार राघवेन्द्र त्रिपाठी ‘राघव’, शिक्षक राजेंद्र पाण्डेय, पत्रकार दीपक श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार, शाखा प्रबंधक केनरा बैंक अनुपम कुमार गुप्ता आदि गण्यमान्य द्वारा पुस्तकों का दान किया गया।

इस अवसर पर नगर प्रमुख प्रतिनिधि विकास विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी, सभासद रंजीत राव, सभासद अभय कुमार सिंह उर्फ टिंकू, रंजीत राव, अरविंद सिंह उर्फ कुक्कू, विनीत लाला, जूनियर शिक्षक संघ अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी, सेवानिवृत्त शिक्षक इकबाल, बहादुर सिंह, क्रांतिवीर सिंह, शिक्षक तेजपाल मौर्या, राजेश कुमार, लाल बहादुर सिंह, क्षेत्रीय विकास जन आंदोलन के अध्यक्ष रामखेलावन कनौजिया, आरटीआई एक्टिविस्ट अभिषेक पटेल, व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता, वैश्य समाज संगठन तुलसी गुप्ता, योगेंद्र राठौर सामाजिक कार्यकर्ता, इंद्रजीत यादव, शिक्षक विकास सिंह यादव, अरुण कुमार राठौर अध्यक्ष ग्रामीण सेवा फाउंडेशन, पूर्व प्रधान साहेब लाल, धनीराम श्रीवास्तव, सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुत्ती लाल आदि सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मोहम्मद शोएब ने किया। इस सामुदायिक पुस्तकालय से नगर सहित ग्रामीण जनमानस को ज्ञानार्जन का लाभ मिलेगा।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता