● दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीटा, भुक्तभोगियों ने दबंगों से मिलकर चौकी इंचार्ज पर घर में घुसकर तोड़फोड़ का लगाया आरोप
यूपी के कौशांबी में सरायअकिल थाना क्षेत्र के किशुनपुर अंबारी गांव में दबंगों का तांडव देखने को मिल रहा है। गांव के सहेनुमा व उनके परिवार के लोगों से पड़ोस के ही कुछ दबंगों से पुरानी रंजिश है। जिसे लेकर आए दिन गाली-गलौच होती रहती है।
पीड़ित परिजन का कहना है कि महीने भर पहले दबंगों ने उसे व उसके परिवार वालों को मारा पीटा था। जिसकी थाने में शिकायत की गई थी। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। कल पीड़ित का भतीजा अपनी बाइक की सर्विसिंग कराने एक दुकान गया था। जहां पर गांव के दबंगों ने युवक को लाठी डंडे से बेरहमी से पीट दिया। जिसकी थाने में शिकायत की गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बल्कि विपक्षियों के साथ मिल गए, और बीती रात तकरीबन 11:30 बजे चौकी इंचार्ज शराब के नशे में धुत होकर गांव पहुंचे और सहेनुमा के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। घर की महिलाओं ने विरोध किया तो उनके साथ बदसलूकी की। इतना ही नहीं चौकी इंचार्ज हमराहियों के साथ सबमर्सिबल भी गए। जहां पर मोइनुद्दीन व अनीश सो रहे थे। उन लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट की। मारपीट में उन लोगों को चोटें आई। पीड़ित परिजनों ने अपर पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की। उन्होंने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मंझनपुर से विजय करन की रिपोर्ट