यूपी 100 पुलिस की कुछ कार्यवाहियाँ

हाथरस- PRV 1117 ने तारागढ़ी माता मन्दिर के पास झगड़ा कर रहे दो पक्षों को समझा-बुझाकर शान्ति व्यवस्था कायम की ।

बरेली- prv 211 ने अलीगंज रोड पेट्रोल पम्प के पास ट्रैक्टर व बाइक के एक्सीडेन्ट की सूचना पर 06 मिनट भीतर मौके पर पहुंचकर गम्भीर रूप से घायल दो भाईयों को अस्पताल भिजवाया व चालक को मय ट्रैक्टर पकड़कर थाना अलीगंज के सुपुर्द किया ।

एटा- PRV 1956 ने गुलाबपुर रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया ।

मैनपुरी – पीआरवी 0682, 0683 ने ट्रक लूटने वाले आरोपियों को पकड़ एक कार, बाईक, 04 मोबाइल सहित थाने के सुपुर्द किया ।

मैनपुरी-PRV0682, PRV0681 ने ट्रक लूटने वाले तीन व्यक्तियों को पकड़कर बाईक, मोबाइल बरामद कर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना कोतवाली के सुपुर्द किया ।

बलिया- PRV 3042 ने ग्राम गोसाईपुरा में आपसी विवाद को लेकर झगड़ा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शान्त कराया ।

वाराणसी– PRV 0621 ने कैन्ट के पास बाइक व कार के एक्सीडेन्ट में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया ।

बस्ती- PRV 0824 ने आनन्द नगर कटरा के पास छेड़छाड़ कर रहे शोहदे को पकड़कर कोतवाली के सुपुर्द किया ।

बाराबंकी- PRV 1695 ने तिवारीपुर बहरेला नहर के पास सड़क दुर्घटना में 02 घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू किया ।