यूपी 100 के 17 नवम्बर के कारनामे

  • खीरी- कोटवारा रोड पर सिल्वर सिटी स्कूल के पास 5 दिन से लापता भूखे-प्यासे 62 वर्षीय सड़क के किनारे पड़े बुजुर्ग को PRV2873 ने अर्धमूर्छित अवस्था में उठा, उपचार कराकर खाना खिलवाया तथा परिजनों को बुलवाकर, उनके सुपुर्द किया !
  • रायबरेली- PRV1749 ने गांव चुरूवा मोड के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को एम्बुलेंस की सहायता से तत्काल अस्पताल पहुंचाया !
  • रामपुर- पीआरवी 1418 ने थाना मिलक खलका ढ़ाबा के पास जहरखुरानी के शिकार यात्री को बेहोश अवस्था में चिकित्सीय सहायता हेतु सीएचसी मिलक में भर्ती करवाया व स्थानीय थाने को प्रकरण से अवगत कराया !
  • अलीगढ़- पीआरवी 0734 ने गुजाम्मिल कॉम्लेक्स के पास एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना पर घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचा, थाना सिविल लाइन को घटना की जानकारी दी !
  • अम्बेडकरनगर -PRV1674 ने हैसवापुर उत्तरीपुरवा में फर्जी सिपाही बनकर उगाही करने वाले व्य‍क्ति 1 किमी दौड़ाकर दबोच, थाने के सुपुर्द किया
  • अम्बेडकरनगर- ग्राम देवरहा थाना मालीपुर अन्तर्गत एक अज़गर जंगल से गांव में आने जाने पर ग्रामीणों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया, PRV1678 ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वन विभाग के कर्मचारियों की मदद से अजगर को कब्जे में लिया !
  • आगरा- PRV0046 को थाना मलपुरा अन्तर्गत ग्राम धनौली एक गुमशुदा बच्‍चा मिलने की सूचना मिली । इस सूचना पर पीआरवी ने तत्‍काल मौके पर पहुंचकर 02 वर्षीय खुशी को साथ लेकर आस-पास तलाश किया बच्‍चे के परिजन बच्‍चे को तलाश कर रहे थे बच्‍चे को उसके चाचा मनोज सोनी के सुपुर्द किया ।