मीरजापुर में पीआरवी 1091 को जीटीसी प्लान्ट रेलवे लार्इन पहाड़ा स्टेशन के पास एक घायल मिला जो ट्रेन से गिर गया था । ट्रेन से गिरने की वजह से उसकी हालत ज्यादा खराब थी । पुलिस ने व्याक्ति को पीआरवी में बैठाकर पीएचसी पड़री में इलाज के लिए भर्ती कराया ।
अस्पताल में उसका पता जानने के लिए जब उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से भोपाल से वाराणसी का एक जनरल टिकट मिला और साथ ही एक आधार कार्ड मिला जिस पर उसका नाम अमरेश यादव दर्ज है । अमरेश यादव पुत्र बिहार के सीतामढी जिले के खोरिया गाँव का रहने वाला है और उसके पिता का नाम पवन यादव है । आधार कार्ड पर उसका थाना पुपरी लिखा था, जिसके आधार पर पीआरवी कर्मियोंने थाना पुपरी सीतामढी से सम्पर्क कर उक्त घटना के सम्बन्ध में जानकारी देकर उसके परिजनों को सूचित करने के लिए कह दिया है ।