सड़कों पर घात लगाए बैठे हैं शातिर, जरा संभल कर

कछौना : बालामऊ से गौसगंज जाने वाला संपर्क मार्ग अब सुरक्षित नहीं है । इस मार्ग पर बालामऊ और पैरा कलां गांव के मध्य बरसाती नाले पर बनी पुलिया बदमाशों का अड्डा बन गई है । इस पुलिया पर बदमाश बैठकर राहगीरों पर घात लगाते हैं ।

रविवार देर शाम लगभग 7 :00 सायंकाल बालामऊ गांव से मल्लावां गोवर्धनपुर निवासी राजेश पटेल जो कि भाजपा व विश्व हिंदू परिषद के नेता भी हैं, अपनी बहन के घर से वापस जा रहे थे । तभी उन्होंने देखा कि बीच सड़क में सात-आठ युवक बोरियों में कुछ भर कर राह रोके बैठे हैं । इस पर राजेश पटेल अपनी गाड़ी से नीचे उतरे और बदमाशों को ललकारा, साथ ही इसी बीच कछौना पुलिस को भी सूचना दे दी । पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती बदमाश भाग गए थे । ध्यान देने वाली बात यह है कि पुलिस द्वारा बराबर पेट्रोलिंग करने के बाद भी यह बदमाश बेहिचक रोड होल्डिंग के लिए इतने बेखौफ होकर कैसे बैठे थे ? ध्यान देने वाली बात है कि जिस समय की यह घटना है वह कोई बहुत ज्यादा नहीं हुआ था । इस सड़क पर गौसगंज में व्यापार करने वाले 7 :00-8 :00 शाम तक आते-जाते रहते हैं । यदि इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है ।