पिहानी- गुरूवार को पिहानी कोतवाली क्षेत्र के गाँव पांडवा किला निवासी अवनीश पुत्र जयकरन ने प्रार्थना पत्र दिया । जिसमे बताया कि उसके पडोसी सर्वेश व बुद्बा पुत्रगण कमलेश आये दिन अपनी छत पर बैठते है और जिस समय मेरे घर की औरते नहाने के लिए जाती है ताक-झांक करते हैं । इस बात के लिऐ मैंने कई बार मना किया, तो उनका कहना था कि हम अपनी छत पर बैठते हैं । कल उन्होंने वही पुरानी हरकत की थी जिस पर पीड़ित ने मना किया तो कमलेश पुत्र बेचेलाल व उनकी पुत्री सविता ने मेरे दरवाजे पर आकर गाली गलौज किया और मना करने पर लाठी डंडो से मारा पीटा । पीड़ित ने इस आशय का प्रार्थना पत्र कोतवाली पिहानी में दिया है ।
Related Articles
मण्डलीय परिवाद निरीक्षक से की गई शिकायत
October 25, 2018
0
ग्राम हरियावर के लगभग दो दर्जन ग्रामीणों ने उन्नाव जिलाधिकारी से शौचालय निर्माण में भारी घपलेबाजी की शिकायत की
December 17, 2018
0
आवास योजना की किश्त न मिलने की सीएम से शिकायत
October 10, 2018
0