आशुतोष अवस्थी :
निरीक्षण में साफ सफाई के लिए थानाध्यक्ष और अन्य कर्मचारियों की सराहना की ।
कोविड 19 को लेकर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कहा कि लोगों को करें जागरूक और सोशल डिस्टेंसिंग का कराएं पालन ।
कोई भी व्यक्ति बिना मास्क लगाए घर से बाहर न निकले।
मीडिया कर्मियों को सकारात्मक रिपोर्टिंग के लिए कहा धन्यवाद ।
पुलिस अधीक्षक ने तालाब का भी किया निरीक्षण, जल संरक्षण व उपलब्धता हेतु किए गए प्रयास को सराहना करते हुए कहा कि इस समय गर्मी के मौसम में जानवरों को प्यास बुझाने के लिए जल का होना बहुत ही अनिवार्य है ।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिगुण सिंह बिसेन, सीओ हरियावां नागेश मिश्रा, हरियावां थाना प्रभारी अरुणेश गुप्ता, पिहानी कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला, उपनिरीक्षक बालेन्द्र मिश्रा मय हरियावां, पिहानी पुलिस मौके पर मौजूद रहे ।