● बांटे मोदी सरकार-2 की उपलब्धियों के पर्चे व शुरू किया अपना एक लाख गमछा वितरण अभियान ।
● विधायक ने परिवार संपर्क अभियान के तहत मूरतगंज क्षेत्र में घर-घर जाकर बांटे मोदी सरकार-2 के एक साल की उपलब्धियों के पर्चे ।
● प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कुशल नेतृत्व के कारण कड़े व बड़े फैसले लेकर देश का मान बढ़ाया- चायल विधायक संजय गुप्ता
कौशांबी : चायल विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वर्ष के अंदर कश्मीर से धारा 370 हटाया,जो देश के लिए बड़ी उपलब्धि थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष की उपलब्धियों को लोगों के बीच पहुंचाने के लिए एक जून से प्रारंभ हुए संपर्क व संवाद के तहत भाजपा से चायल विधायक संजय गुप्ता आज से परिवार संपर्क अभियान का विधानसभा में शुभारंभ किया है। परिवार सम्पर्क अभियान के अंतर्गत आज विधायक संजय गुप्ता ने चायल विधानसभा के मूरतगंज मंडल में बूथ नम्बर 33 व 35 में जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों के लिए लिखित पत्र सभी जनों को भेंट किए और अपने एक एक लाख गमछा बांटने के अभियान के तहतगमछा वितरित कर अभियान का शुभारम्भ किया। इस अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर मोदी सरकार-2.0 के सफल प्रथम वर्ष की उपलब्धियां और प्रधानमंत्री के विचारों को लोगों को बताया । इस दौरान विधायक संजय गुप्ता ने कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के मद्देनजर मुंह पर मास्क और हाथ पर दस्ताने पहनकर लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पत्र बांटा।
उन्होंने भाजपा द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यो की जानकारी देते हुए आमजन को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए जागरूक भी किया। विधायक संजय गुप्ता ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कुशल नेतृत्व की बदौलत कड़े-बड़े फैसले लेकर देश का मान-सम्मान बढ़ाया। 70 सालों की समस्या का समाधान मोदी जी ने किया। एक वर्ष के अंदर कश्मीर से 370 और 35-ए हटाया। वहां के लोग आज खुशहाल है। तीन तलाक से मुस्लिम महिलाओं को मुक्ति दिलाना। नगरिकता संसोधन बिल पास होने से बाहर रह रहे लोगों को नागरिकता मिल रही है। वह खुश हो रहे हैं। राम मंदिर का निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। उनके नेतृत्व में आज मंदिर निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना से बहुत सारे लोगों को लाभ मिला है। गांव, गरीब कल्याण के लिए सैकड़ो योजनाएं है। भाजपा यही सब योजना घर-घर लेकर जा रही है। विधायक ने लोगो से बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना में मोदी और योगी सरकार ने डटकर मुकाबला किया है। परिवार संपर्क अभियान के तहत प्रत्येक बूथ के प्रत्येक घर पर संपर्क की योजना है।आज से शुरू हुआ ये अभियान 15 जून तक चलेगा। इस अभियान के तहत पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्र, जिला संगठन एवं मोर्चो, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, सांसदों, विधायकों, केन्द्र व राज्य के मंत्री, व विभिन्न आयोगों-निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सदस्यों व सभी दायित्वधारी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर परिवार सम्पर्क कर परिवार संपर्क अभियान में भाग ले रहे हैं।आज परिवार संपर्क अभियान के अवसर पर जिला मंत्री उमेश केशरवानी, मूरतगंज मंडल अध्यक्ष मनोज शुक्ला, काजू मंडल अध्यक्ष राममिलन दिवाकर, महामंत्री योगेश यादव, बीरेंद्र पटेल, मनीष जादौन व बूथ अध्यक्ष गण मौजूद रहे।
जिला संवाददाता आई वी 24 न्यूज कौशांबी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट 9621680231