यूपी 100 की 7 दिस्म्बर 2017 की खास उपलब्धियाँ

गौतमबुद्ध नगर मोटर साइकिल लूट कर भाग रहे 2 बदमाशो को PRV1857 ने पीछा कर दबोचा, दोनो को थाना सूरजपुर के सुपुर्द किया ।

महोबा – पीआरवी 1256 ने कुल्हाड़ी लगने से गंभीर रूप से घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचा बचाई जान ।

मेरठ – पीआरवी 0575 को थाना सरधना अन्तर्गत अवैध शराब बिकने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ती होते ही पीआरवी तत्काल मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग चुके थे । पीआरवी ने मौके से 125 पव्वे हरियाना मार्का शराब बरामद कर थाने के सुपुर्द किया ।

मुज़फ्फरनगर- पीआरवी 2205 ने थाना नई मण्डी अन्तर्गत एक चोर ताज मौहम्मद पुत्र हाजी मुतला कासीम निवासी हाजीपुरा को मय चोरी के सामान (बैट्री व साईकिल) के साथ पकड़ कर थाना नई मण्डी को आवश्यक कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया ।

लखीमपुर खीरी- पीआरवी 2869 ने थाना भीरा अन्तर्गत मोटर साइकिल लूटने वाले आरोपी को पकड़ किया थाने के सुपुर्द ।

सिद्धार्थ नगर -पीआरवी 1515 को कालर द्वारा सूचना मिली कि एक महिला रास्ता भटक गई है, इस सूचना पर पीआरवी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रास्ता भटकी महिला के पते ग्राम हरैया चौतरवा थाना पुरन्दरपुर जनपद महाराजगंज हेतु डीसीआर महाराजगंज से वार्ता कर सुरक्षित वाहन मे बैठाया गया ।

वाराणसी – पीआरवी 0607 को सूचना मिली कि एक महिला को उसके ससुराल वालों ने जहर दे दिया है । इस सूचना पर पीआरवी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पीडि़त महिला को कबीर चौरा अस्पताल भेजा तथा थाने को सूचित किया ।

बदायूं- पीआरवी 1316 को थाना इस्लाम नगर अन्तर्गत दिनांक 06.12.2017 को समय 12:49 बजे द्वारा सूचना मिली कि एक बच्ची सड़क किनारे पड़ी है । पीआरवी ने तत्काल मौके पर पहुंच कर बच्ची को सीएचसी इस्लाम नगर मे भर्ती कराया तथा एक अध्यापक द्वारा बताए पते पर परिजनों को सूचित किया ।

कानपुर नगर- पीआरवी 0438 ने हनुमंत भरत गैस एजेंसी के पास गम्भीर हालत मे पड़े बेहोश व्यक्ति को तत्का्ल कांशीराम अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया !

लखनऊ-PRV0480 को थाना कैसरबाग अन्तर्गत दिनांक 06.12.2017 को समय 04:53 बजे द्वारा महिला कालर ने 13 वर्षीय बेटी के गायब होने की सूचना दी । इस सूचना पर पीआरवी तत्‍काल मौके पर पहुंची तो कालर ने बताया कि पड़ोसी पर शक है । पीआरवी ने बच्‍ची को बरामद कर माता-पिता के सुपुर्द किया ।