ब्यूरो हरदोई
जिलास्तरीय पर हुई प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया जिससे बावन ब्लाक ने नाम जिले में रोशन किया।उच्च प्राथमिक विद्यालय गुलामऊ विकास खंड बावन की छात्रा आरती, आदित्य, अंकित व विकास ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
आरती ने कुल 7 मेडल्स जीत बनाया जिलास्तरीय रिकॉर्ड ।
1. लंबी कूद में गोल्ड
2. ऊँची कूद में गोल्ड
3. गोला फेक में सिल्वर
4. चक्का फेक में सिल्वर
5. 100 मीटर दौड़ में ब्रोंज
6. 200 मीटर दौड़ में ब्रोंज
7. 100 मीटर रिले दौड़ में ब्रोंज
आज विद्यालय में बच्चों को सम्मानित किया गया। आरती को ट्रैक सूट, जूते मोज़े व थाली, शेष सभी प्रतिभागी बच्चों को थाली देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में जिला व्यायाम शिक्षक के.बी. अवस्थी , संकुल प्रभारी, राकेश सिंह आदि उपस्थित रहे।