हापुड़ में एक व्यापारी से बदमाशों ने 2 लाख रूपए की रंगदारी मांगी

हापुड़ में एक व्यापारी के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है । पिलखुवा कोतवाली में पीड़ित ने पुलिस को दिए अपने प्रार्थना पत्र में कहा है कि आरोपी बदमाश ने मुझसे 2 लाख रूपए की रंगदारी मांगी है । रंगदारी न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है । व्यापारी ने 4 लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देत हुए सुरक्षा की गुहार लगायी है । पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।