जनपद में खिलाड़ियों एवं खेल के विकास हेतु जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति का हुआ गठन

जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति में सदस्यता ग्रहण करने हेतु सादर आमंत्रित - जिलाधिकारी

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया है कि इन्सान की व्यस्त दिनचर्या में खेल ही एक मात्र साधन है, जो मनोरंजन के साथ साथ हमारे विकास में भी सहायक है। यह हमारे शरीर को स्वस्थ बनाये रखता है । आलस्य को दूर कर शरीर के साथ साथ मन व मस्तिष्क को ऊर्जावान बनाता है। हम यह कह सकते हैं कि मनुष्य के व्यक्तित्व के विकास में खेल की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

उन्होंने एक अपील के माध्यम से जनपदवासियों से आग्रह किया है कि जनपद के खिलाड़ियों एवं खेल सम्बन्धी अवस्थापनाओं के विकास हेतु जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति का गठन किया गया है। समिति में सदस्यता ग्रहण करने हेतु सभी सादर आमंत्रित है। समिति में निधि की व्यवस्था समिति के सदस्यों से सरकारी एसोशियेशन तथा जनपद के सम्मानित व्यक्तियों से प्राप्त ऐच्छिक/स्वेच्छा से उपलब्ध कराये गये अंशदान से की जायेगी।

उन्होने कहा कि मैं समिति के सदस्यों, सरकारी एसो0 तथा जनपद के सम्मानित व्यक्तियों से अपील करता हूँँ कि जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति के बैंक ऑफ इण्डिया में संचालित खाता संख्या 74001010024693 (IFSC-BKID0007400) में ऐच्छिक/स्वेच्छा से अंशदान करें । जिससे कि उक्त निधि के सदुपयोग से जनपद के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखारकर, जनपद का नाम प्रदेश स्तर पर, राष्ट्र स्तर पर एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकें।