कछौना (हरदोई) : जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को नगर में डेंगू, मलेरिया व अन्य मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए नगर पंचायत व स्वास्थ्य विभाग टीम ने मोहल्लों में अभियान चलाकर घर-घर भ्रमण कर सोर्स डिटेक्शन कराया गया। घरों के अंदर फ्रिज, कूलर, गमलों, टूटे हुए बर्तन आदि की विधवत सफाई के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। नगर पंचायत की टीम के द्वारा एंटी लार्वा छिड़काव व फागिंग का कार्य रेलवे के वार्ड संख्या चार में किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा मोहल्ला तिलक नगर में टीम के द्वारा कैंप लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। स्वास्थ्य विभाग के पास डेंगू की जांच हेतु रीजेंट अभी तक उपलब्ध नहीं हो पायी हैं। जिससे डेंगू की पुष्टि नहीं हो पाती है। जबकि स्वास्थ्य विभाग जांच किट द्वारा डेंगू की पुष्टि से संतुष्ट नहीं है। डेंगू की पुष्टि हेतु एलाइज जांच कराना आवश्यक है। जो स्वास्थ्य विभाग के पास उपलब्ध नहीं है। स्वास्थ्य विभाग अभी तक डेंगू से मरने वालों की पुष्टि नहीं करता हैं। उनके मरने का कारण अलग-अलग बता रहें है। जबकि लगभग एक दर्जन मृतक का इलाज निजी हॉस्पिटल में डेंगू की पुष्टि होने व प्लेट कम होने के कारण इलाज किया गया। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अपना फर्जी आंकड़ा जारी कर अपनी पीठ थप थपाने का कार्य कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार विवेकानंद हॉस्पिटल लखनऊ, चरक हॉस्पिटल लखनऊ, इन्दू हॉस्पिटल लखनऊ, एन०बी० हॉस्पिटल कछौना, बालाजी हॉस्पिटल हरदोई में लगभग 100 से ज्यादा वर्तमान में डेंगू के मरीज भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के चलते कस्बे के वरिष्ठ जन दिनेश दीक्षित, व्यापार मंडल इंडियन रोटी बैंक, सोमेश्वर सेवा समिति, रेड क्रॉस सोसाइटी आदि संगठन, स्वयंसेवी दल गठित कर प्रत्येक वार्ड में जाकर वॉलिंटियर द्वारा लोगों को जागरूक कर साफ-सफाई व दवा उपलब्ध कराने के लिए शनिवार से कस्बे में संक्रामक बीमारी चलने तक अनवरत कार्य करेगी। नगर पंचायत की टीम, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी डॉ० प्रकाश गोपालन, लिपिक जय बहादुर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विकास विश्वकर्मा (गोल्डी) व सफाई नायक की टीम, स्वास्थ्य विभाग की टीम, प्रभारी अधीक्षक डॉ० किसलय बाजपेई के नेतृत्व में टीम लीडर विकास सिंह, धीरेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, देश दीपक, राजेश सिंह, मनोज सिंह द्वारा वार्ड में रोस्टर के हिसाब से स्वास्थ्य टीम जांच व कैंप लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। प्रभारी अधीक्षक ने बताया कोई समस्या होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कंट्रोल रूम स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के दूरभाष नंबर 9984734083 पर अवगत कराएं।
रिपोर्ट : पी०डी० गुप्ता