भेदउरा गांव में डेंगू बुखार से एक मौत, गांव में पन्द्रह दिन में 6 लोगों की मौत से हड़कम्प

                हरदोई- हरियावां क्षेत्र में एक माह से भदेउरा गांव में सोमवार की रात में देवेन्द्र पांडेय पुत्र बलराम की बुखार से  मौत हो गई। जिसको लेकर गांव में हड़कम्प मच गया। अब तक भेदउरा गांव मेबुखार से मरने वालो की सख्या 6 हो चुकी है।
               आलम यह है की एक लोग ठीक हो पाता है तो दूसरा बीमार हो जाता है। अब तक लगभग 15 दिनों में गांव में 6 लोगो की डेंगू बुखार से मौत ही चुकी है। लेकिन अभी स्वास्थ्य विभाग से न कोई ठोस कदम उठाया गया। गांव में किसी तरह का कोई भी छिड़काव नही कराया गया। गांव के सत्यप्रकाश, राजू , उमाशंकर,  महेंद्र लोगो ने बताया की गांव में इस समय लोगो के अंदर बुखार का ख़ौफ़ दिखाई दे रहा है। गांव में एक दर्जन लोग अभी भी घरो में पड़े है।
               इसके अलावा दो दर्जन लोग इलाज के लिये जिले के निजी अस्पताल में पड़े है। जिसमें अधिकांश लोगो को जाच में डेंगू का बुखार निकला है। जिसके बाद गांव में बुखार को लेकर ज्यादा ख़ौफ़ है। कई लोग इस समय गांव छोड़ कर बाहर चले गए। वही सीएचसी की टीम में खनापूर्ति करके चली जा रही है। जिसके कारण गांव के लोगो का भरोसा नही रहा है।  बाबू दीक्षित ने बताया गांव में डक्टरों की टीम दवा नहीं घुच (एक प्रकार की खास) पीने की सलाह दी। जिसकी शिकायत उच्चाधिकारी से की गई। इस सबंध में सीएचसी प्रभारी डॉक्टर प्रशांत राजन ने बताया कि गांव में लगातार स्वास्थ विभाग की टीम की नजर है। मंगलवार को टीम भेज दी गई है। लोगो को दवा दी जा रही है।

बुखार से एक और बालिका की मौत

सण्डीला– कोतवाली क्षेत्र के तरा माजरा सांक बुखार से 15 वर्षीय बालिका की बीती रात बुखार से मौत हो गई। मीना पुत्री कमलेश पिछले  चार पांच दिनों बुखार से पीड़ित थी । किसी प्राइवेट चिकित्सक के यहां उसका इलाज चल रहा था।