पब्लिक शिक्षा निकेतन में आयोजित हुई दीपक सज्जा प्रतियोगिता

रामू बाजपेयी

पाली (हरदोई)- शुक्रवार को नगर के पब्लिक शिक्षा निकेतन में एक रंगोली व दीपक सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया।बच्चों ने तरह तरह के मॉडल बनाकर व उन्हें सजाकर प्रस्तुत किया । कुछ बच्चों की पेंटिंग की सजावट आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुबोध रंजन गुप्त ने कहा कि इस तरीके के आयोजन के माध्यम से हम स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का सन्देश दे रहे हैं। श्री गुप्त ने आगे कहा कि इससे बच्चों के अंदर जागरूकता पैदा होती है।इसके साथ ही उन्होंने बच्चों से सुरक्षित त्यौहार को मनाने की अपील की ।