कछौना – (हरदोई) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत *मुनेश्वर प्रसाद इंटर कालेज दिबियापुर तुसौरा* में आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया, प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए परिषद के जिला मीडिया प्रमुख शुभम शुक्ला ‘भगत’ ने कहा की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा से ही विद्यार्थियों में राष्ट्रवाद को उभारने का कार्य किया है। विभिन्न प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाया जाता है। ग्रामीण स्तर के विद्यालयों में भी प्रतिभाओं की कमी नही है जरूरत है इन्हें निखारने की विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही यह करते आ रहा है।
विद्यालय के प्रबंधक रामशंकर मिश्रा ने कहा जिन प्रतिभागियों को सफलता नही मिली है, वह मायूस ना हो बल्कि पूरी तैयारी के साथ फिर से प्रतिभाग करे। निबंध प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए अमन त्रिपाठी प्रथम, सोनम यादव द्वितीय, देवेंद्र कुमार तृतीय को सम्मानित किया गया। सांत्वना पुरस्कार विकास त्रिपाठी, गगनदीप कौर, महेंद्र कुमार, प्रीति कनौजिया, राजविंद्र कौर को दिया गया। समारोह में जिला खेल प्रमुख मुकेश सिंह,जिला ई एबीवीपी प्रमुख शुभम शुक्ला, नगर उपाध्यक्ष विनय मिश्रा, विद्यालय के प्रबंधक रामशंकर मिश्रा, प्रधानाचार्य पुष्पेन्द्र मिश्रा, समस्त शिक्षक गण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।