रामू वाजपेयी-
पाली (हरदोई) -मंगलवार को नगर में कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में नुक्कड़ नाटक कर आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक मतदान करने के लिए मतदाताओं को प्रेरित किया।
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रशासन निरन्तर प्रयासरत है । जगह जगह मतदाता जागरूकता रैलियां व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है । उसी क्रम में कस्बा पाली के थाना प्रांगण के पास कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया जिसके माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अवनीश शुक्ल ने बताया कि यहाँ का मतदान प्रतिशत पिछले चुनाव में कम रहा था इसलिए यहाँ का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
हर इस मौके पर आनन्द शुक्ला, ममता देवी, अंकिता बाजपेई, नाहिद अख्तर खां, संदीप कुमार, महताब रजा, सुनील कुमार, पवन अमित, श्यामजी गणेश मिश्र, कपिल अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।