आदित्य त्रिपाठी –
बागपत : बागपत लोकसभा के प्रत्याशी सत्यपाल सिंह के समर्थन में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने रोड शो किया । इस कार्यक्रम के दौरान श्री शर्मा ने सभा को भी सम्बोधित किया ।
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि आज देश में राजनीति की दो धाराएं है । पहली धारा राष्ट्रवाद की ओर जाती हुई देश के नागरिकों को सुरक्षा देती है वहीं दूसरी वह धारा है जो समाज को जाति और सम्प्रदाय में बांटती है । भाजपा पहली धारा की राजनीति में विश्वास रखती है और सभी को साथ लेकर विकास की ओर अग्रसर है । वहीं कुछ लोग दूसरी धारा की राजनीति के आधार पर वोट की राजनीति करते हैं और साम्प्रदायिकता को बढ़ावा देकर वोट लेना चाहते हैं ।