महिलाओं, युवतियों और छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के प्रति किया जागरूक

कोतवाली परिसर पर गठित मिशन नारी शक्ति पंचायत भवन के द्वारा महिलाओं, युवतियों और छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के प्रति जागरूक किया गया। इसी के तहत बुधवार को नारी सुरक्षा द्वारा कछौना कोतवाली परिसर में महिलाओं वह छात्राओं को जागरूकता के लिए बताये गए टिप्स।

बताते चलें कोतवाली कछौना क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले स्थानों व कोतवाली परिसर में महिलाओं व युवतियों को आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया गया। पुलिस विभाग द्वारा लगातार चलाए जा रहे मिशन स्वच्छ अभियान में बुधवार को पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक हंसमती की अगुवाई में बुधवार को अलग-अलग ग्राम पंचायतों से आई महिलाओं व युवतियां को मिशन स्वच्छ अभियान के तहत मिशन नारी शक्ति पंचायत भवन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए बताए गए टिप्स। मिशन नारी शक्ति पंचायत भवन मैं शामिल महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को टिप्स देते हुए बताया है। महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। महिलाओं को इसका सदैव एहसास होना चाहिए। कहीं आते-जाते यादि रास्ते में अथवा कार्यस्थल या फिर घर के आसपास कहीं कोई मनचले आपको परेशान करे तो घबराए कदापि नहीं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए टोल फ्री नंबर पर कॉल करके पुलिस हेल्पलाइन नंबर 181 चिकित्सीय सहायता हेत 108 पुलिस कंट्रोल नम्बर 112 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1090 तुरंत सूचना दें, इसके बारे में जानकारी दी गई। महिला पुलिसकर्मियों ने कहा कि शिकायत करने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा। इस दौरान बालिकाओं व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं तथा बच्चियों को मिशन स्वच्छ अभियान व सुरक्षा आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए नए कानून के बारे में जानकारी दी गई। साथी उन्हें सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए नियम कानून के प्रति जागरूक किया गया। प्रभारी निरीक्षक का हंसमती ने दूरदराज से आयी महिलाओं और छात्राओं को अपना सीयूजी नंबर 94544035 57 दिया और कहा किसी प्रकार की परेशानी पर अवगत कराएं, जिससे आपकी पूर्ण रूप से सहायता की जाएगी।

इस अवसर पर वीरेंद्र पासवान, महिला कांस्टेबल दीपाली, मोहिनी, पूजा, नीलाक्षी आदिक पुलिसबल स्टाफ मौजूद रहा।