एक दिन के लिए बघौली थानाध्यक्ष बनी 11वीं की छात्रा शालू वर्मा

शरदेन्दु मिश्र ‘राहुल’, बघौली

बघौली : शासन के आदेश के अनुसार महिला सशक्तिकरण को लेकर थाना बघौली मे रामप्यारी किरन इण्टर कालेज बघौली की कक्षा 11 की छात्रा शालू वर्मा को एक दिन के लिए बघौली थानाध्यक्ष बनाया गया । थानाध्यक्ष बन कर सुनवाई करते हुए दुर्जनपुरवा की एक बालिका के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज को प्राथमिकता पर कार्रवाई करने को व अभियुक्त को तत्काल गिरफ्तार करने को आदेशित किया ।

जनसुनवाई के दौरान तीन मामलों में कार्रवाई हेतु निर्देशित किया । सुनवाई के बाद थाना बघौली कार्यालय में कम्प्यूटर व अभिलेखों के साफ सफाई व उचित रखरखाव देख संतुष्टि जाहिर की । थाना परिसर में बिना मास्क के घूम रहे दो कर्मियो का चालान किया ।