बदायूँ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा थाना बिनावर का औचक निरीक्षण किया गया । थाना कार्यालय पर दिवसाधिकारी उ0नि0 अजय कुमार शर्मा उपस्थित पाये गये एवं इस समय थानाध्यक्ष हरिभान सिंह वीडियो कान्फ्रेसिंग में सम्मिलित होने हेतु पुलिस लाइन बदायूं में थे । कार्यलेख/जी0डी0 का कार्य कां0 क्लर्क 808 इंतजार अहमद तथा सीसीटीएनएस कार्य कम्प्यूटर ऑपरेटर फहीम अहमद द्वारा किया जा रहा था । पहरा पर हो0गा0 2054 जोगराज सतर्क पाया गया । सर्वप्रथम थाना परिसर का भ्रमण किया गया, परिसर में खडे लम्बित माल मुकदमाती वाहनों को तरतीब से खडा करने एवं शीघ्र निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान उ0नि0 जीत सिंह एवं उ0नि0 उदयवीर सिंह द्वारा सीसीटीएनएस पर ऑनलाइन केस डायरी फीड की जा रही थी जिनके उत्साहवर्धन हेतु 500-500 रुपये का पुरुस्कार प्रदान करते हुए अन्य विवेचकों को भी स्वयं ऑनलाइन केस डायरी फीड किये जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया । थाना कार्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए थाने पर चल रही लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में जानकारी की गयी । नकबजनी, चोरी, लूट, डकैती, हत्या एवं महिला सम्बन्धी अपराध की घटनाओं का शीघ्र अनावरण करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्तों तथा लम्बे समय से वांछित व पुरुस्कार घोषित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कडे निर्देश दिये । थाने पर मौजूद पुलिस बल को क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए नियमित रूप से गश्त करने एवं आम जनता से अच्छा व्यवहार करते हुए प्रत्येक तहरीर अथवा सूचना पर उचित कार्यवाही किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया । श्रावण मास के दौरान निकलने वाली कांवड यात्रा के मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए बैरीकेड लगाकर वाहनों से रूट डायवर्जन का कडाई से पालन कराये जाने के भी निर्देश दिये गये ।
Related Articles
भाजपा सांसद ने स्टेशन का किया औचक निरीक्षण
May 28, 2018
0
पुलिस कार्यवाही में लूट की योजना बनाते ₹ 25000 के पुरस्कार घोषित अपराधी विनीत समेत कुल 04 शातिर लुटेरे पूर्व में लूटे गए माल तथा अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार
August 25, 2019
0
बदायूं में आज कछला घाट पर श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने किया निरीक्षण
July 17, 2019
0