उप जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व नगर पंचायत कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, मिली खामियां

गंदगी का अम्बार देख लगाई फटकार

               कछौना-हरहोई- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व नगर पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे उपजिलाधिकारी को देख कर्मचारियो मे हड़कम्प मच गया। उपजिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान बीमार मिली  सी एच सी व नगर पंचायत कार्यालय में फैली गंदगी व अनुपस्थित कर्मचारियों पर भड़के उप जिलाअधिकारी ने कार्यवाही करने की बात कही व सारे अखिलेखो सहित नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी को कार्यालय में प्रस्तुत होने के निर्देश  प्राइवेट कर्मी को दिये।  वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फैली गन्दगी व अनुपस्थित अधीक्षक समेत महिला डॉक्टर के बारे में रिपोर्ट बना कर उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही।
                  शनिवार की दोपहर लगभग एक बजे कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे उप जिला अधिकारी संडीला उदय भान सिंह ने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर की जांच की जिसमें अधीक्षक व महिला डॉक्टर समेत फार्मासिस्ट व अन्य कर्मचारी अनुपस्थित मिले अधीक्षक के बारे में बताया गया कि वह जरूरी काम से बाहर गए हैं लेकिन मूवमेन्ट रजिस्टर पर जाने का कारण व स्थान अंकित नहीं था वहीं अस्पताल के जुड़े सूत्रों की माने तो महिला डॉक्टर कभी भी अस्पताल में उपस्थित नहीं होती है जबकि उपस्थिति रजिस्टर में उनकी उपस्थिति लगभग दर्ज रहती है ।
                   उसके बाद श्री सिंह ने रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया जहां पर अभिलेख सही ढंग से नहीं पाए गए जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अभिलेखों के रखरखाव को सही ढंग से करने के निर्देश दिए इसके बाद अल्ट्रासाउंड कक्ष पहुंचे श्री सिंह ने जब रजिस्टर खोला तो बीते चार महीने से किसी भी मरीज का अल्ट्रासाउंड न होना रजिस्टर साफ बया कर रहा था  जिस पर वहां मौजूद डॉ मुकेश गुप्ता ने बताया डॉ पूनम गुप्ता अल्ट्रासाऊंड करती हैं इसके बारे में वहीं जानकारी दे सकती इसके बाद प्रसूता कक्ष् के निरीक्षण के दौरान भारी गंदगी देख श्री सिंह का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा और कड़ी फटकार लगाते हुये वहा मौजूद चिकित्सकों व कर्मचारियों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही इसके बाद ऑपरेशन कक्ष व दवा वितरण कक्ष का निरीक्षण किया जिसमें ऑपरेशन कक्ष बंद मिला व दवा वितरण कक्ष में खुली रखी दवाई पर जमी धूल को देख श्री सिह मौजूद फार्मासिस्ट गणेश प्रसाद राय को करारी फटकार लगाते हुए दवाइयों को सही ढंग से रखने के निर्देश दिए । वही ड्रेसिंग रूम में फैली गंदगी व जगह जगह पड़ी इस्तेमाल की हुयी सीरिज को देख चिकित्सकों से वार्ड बॉय के बारे में जानकारी ली ।
                   मौजूद चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि यहां पर कोई भी वार्डब्याय मौजूद नहीं है पट्टी व ड्रेसिंग करने का काम सफाई कर्मी द्वारा किया जाता है जिस पर श्री सिंह ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की अस्पताल परिसर में मौजूद मरीज और तीमारदार से मुखातिब होते हुए श्री सिंह ने चिकित्सकों द्वारा बाहर की दवाइयां लिखी होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की करते हुए चिकित्सकों को निर्देश दिया कि अस्पताल में मौजूद दवाइयों से ही मरीजों का इलाज किया जाय इस बाबत उप जिला अधिकारी ने बताया की अस्पताल परिसर के अंदर भारी गंदगी का अंबार लगा है जिससे आने वाले मरीजों व तीमारदारो में बीमारियां होने का खतरा सदैव बना रहता है। चिकित्सकों को निर्देश देते हुए कहा कि साफ सफाई की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें निरीक्षण के दौरान डॉ मुकेश गुप्ता ,डा० अमित श्रीवास्तव ,राजेश सिंह ,अमित सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे । इसके बाद श्री सिंह ने नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया जहां पर नगर पंचायत कार्यालय में फैली गंदगी को देख नाराजगी व्यक्त करते हुये मौजूद संविदा कर्मियों से नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी की जानकारी ली तो पता चला कि उनके पास सांडी व कछौना दोनों जगह का कार्यभार है जिससे वह नगर पंचायत में समय नहीं दे पाते हैं इस बाबत मूवमेंट रजिस्टर देखा जिस पर कुछ अकित नही था जिसस यह स्पष्ट नहीं हो पाया  की अधिशासी अधिकारी कितने दिन कछौना कितने दिन सांड़ी का कार्यभार देखते हैं इसके बाद कार्यालय में किसी सरकारी कर्मचारी के उपस्थित ना होने पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि यदि कोई सरकारी अभिलेख यहां से गायब हो जाएगा इसका जिम्मेदार कौन होगा ।
                  उन्होंने वहां मौजूद प्राइवेटकर्मी राम जी व गौरव को निर्देशित करते हुए कहा कि अधिशासी अधिकारी अपने समस्त रजिस्टर लेकर उप जिलाधिकारी कार्यालय में हाजिर हो साथ ही नगर में फागिग के बाबत जानकारी ली गई तो  प्राइवेट कर्मचारी कोई भी सटीक जानकारी नहीं दे सके ना ही कोई रिकॉर्ड दिखा सके जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए श्री सिंह ने समस्त अभिलेखों सहित अधिशासी अधिकारी को कार्यालय में उपस्थित होने की बात कही। वहीं कार्यालय में मौजूद सफाई कर्मियों से मुखातिब होते हुए श्री सिंह ने सफाई कर्मियों के सुपरवाइजर से सफाई कर्मियों को मिलने वाले वेतन की जानकारी लेनी चाहिए जिस पर सफाई कर्मी है सहित सुपरवाइजर ने जानकारी ना होने की बात कही । इस बाबत श्री सिंह ने बताया की स्वास्थ्य केंद्र व नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया गया जिसमें भारी अनियमितताएं मिली है अपनी जांच आख्या जिलाधिकारी को प्रस्तुत करेंगे।