कछौना (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने ब्लॉक कछौना के ग्राम कुकुही निवासी हिस्ट्रीशीटर सुरेन्द्र कुमार उर्फ सुरेन्द्र कालिया को उसके कुकुही ग्राम स्थित आवास से गिरिफ़्तार किया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित सुरेन्द्र कालिया के पास से कुछ भी बरामद नही हुआ है। गिरिफ्तार करने का कारण अभी तक मीडिया को नही बताया गया है। आरोपित सुरेन्द्र कुमार पूर्व में जिला पंचायात सदस्य रहने के साथ ही हाल ही में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 160, बालामऊ विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे। बृहस्पतिवार को समय तकरीबन शाम के 4:30 बजे एसटीएफ टीम ने कछौना पुलिस के साथ मिलकर सुरेन्द्र कुमार के ग्राम कुकुही में बने आवास पर छापा मार उन्हें हिरासत में ले लिया। गिरिफ़्तार करने का कारण अभी तक सामने नही आया है। सुरेन्द्र कुमार पिछले लंबे अरसे से विवादों में घिरे हुए थे। उन पर लखनऊ के विभिन्न थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं। कई मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन है।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता