कछौना (हरदोई): कोतवाली कछौना अंतर्गत सोमवार को कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के सामने बैंक आये युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दे दी।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सुठेना निवासी युवक बालकराम आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा बालामऊ को आवश्यक कार्य से आया था। वह सड़क पर अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर UP30-AJ-4685 काले रंग की खड़ी करके अंदर चला गया। धूप के कारण मोटरसाइकिल पेड़ के नीचे खड़ी कर दी। जब वह बैंक शाखा से बाहर आया तो मौके से मोटरसाइकिल गायब थी। आसपास काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। मोटरसाइकिल चोरी होने से वह पसीना-पसीना हो गया। उसने पूरे मामले की सूचना कोतवाली कछौना को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। आसपास व बैंक के सीसीटीवी कैमरा खंगाले जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने सख्त निर्देश के बाद भी लोग अपनी मोटर साइकिल लॉक करके नहीं खड़ी कर रहे हैं जिससे चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। नगर में हो रहीं चोरी की घटनाओं का खुलासा न होने कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं।
रिपोर्ट- पी.डी. गुप्ता