स्कूल खुलने के पहले दिन ही बच्चों ने लगाई झाड़ू और भरा पानी

         दरअसल मामला बिलग्राम के ऊपर कोट प्राथमिक विद्यालय का है। यहां सुबह 7:00 बजे ही बच्चे पढ़ने के लिए पहुँच गए थे। स्कूल में समय पर कोई अध्यापक नहीं आया था। बच्चे इंतजार कर रहे थे। स्कूल के सभी कमरों में ताला लटक रहा था। सभी सफाईकर्मी का इंतजार कर रहे थे। स्कूल खुला तो अंदर गंदगी का अंबार लगा दिखा। सफाईकर्मी भी हड़ताल के चलते काम पर नहीं आया था। इसलिए अध्यापकों ने बच्चों को ही स्कूल की सफाई करने के लिए हाथों में झाड़ू पकड़ा दी और पानी भरवाया। अध्यापकों का कहना था कि सफाई के लिए जब कर्मचारी नहीं आया। अब बैठना यही हैं, तो ऐसे में खुद ही सफाई करानी पड़ेगी। भले ही केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार सर्व शिक्षा अभियान का नारा बुलंद कर रही हो लेकिन सरकारी स्कूलों में हकीकत इससे कहीं अलग है। जिसका प्रमाण ये तस्वीरें हैं।
        इस संबंध में प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी त्रिपाठी ने बताया अगर बच्चों से सफाई कराई गई है तो ये बेहद निंदनीय और लापरवाही है। पहले ये जाँच करवाई जा रही है कि स्कूल में उस वक्त प्रधानाचार्य था या नहीं। जिसकी भी लापरवाही होगी उसके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। वहीं भाजपा सांसद अंजू बाला ने कहा कि अगर ऐसा काम अध्यापकों ने बच्चों से करवाया है तो ये गलत है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा। वहीं खण्ड शिक्षा अधिकारी ने भी अपनी जांच में अध्यापक को दोषी पाया है और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।