‘भारत में सड़क विकास’ विषय पर आयोजित हुआ 17वाँ वार्षिक सम्मेलन

March 15, 2022 0

इंडियन इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा आयोजित ‘भारत में सड़क विकास’ विषय पर आयोजित 17वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण में विभिन्न अपशिष्ट सामग्री जैसे रबर और प्लास्टिक का उपयोग करके सीमेंट तथा स्टील पर आधारित निर्भरता को कम किया जा सकता है। श्री नितिन गडकरी ने कहा है कि नवाचार, उद्यमिता, विज्ञान, अनुसंधान और कौशल इन सब को हम ज्ञान कहते हैं और इन्हें अपने उपयोग में लाना ही भविष्य है।  केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डीपीआर बनाने के लिए ठेकेदारों और कंपनियों की रेटिंग हेतु नीति बनाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि इथेनॉल, मेथनॉल के साथ ही बायो डीजल, बायो सीएनजी और इलेक्ट्रिक ग्रीन हाइड्रोजन भविष्य के लिए ईंधन का कार्य करेंगे।  श्री गडकरी ने कहा कि यह देश के लिए अधिक विकल्प उत्पन्न करने और प्रतिस्पर्धा बढ़ाने का समय है। गडकरी ने बताया कि बायोमास से कोलतार बनाने की नीति बनाने की भी योजना है। केंद्रीय मंत्री ने सड़क सुरक्षा पर जोर दिया और कहा कि इस क्षेत्र में सभी हितधारकों से अधिकाधिक प्रयासों की आवश्यकता है।

सर्वांगीण विकास की उम्मीद हैं शिवपाल यादव – राजेश

January 28, 2019 0

हरदोई- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव राजेश यादव ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में वर्तमान के दौर में सियासी हालातों को बयां करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल […]