सर्वांगीण विकास की उम्मीद हैं शिवपाल यादव – राजेश

हरदोई- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव राजेश यादव ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में वर्तमान के दौर में सियासी हालातों को बयां करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव को समाज के हर तबके की उम्मीद बताया।

श्री यादव ने रेलवेगंज के पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता में बताया कि प्रदेश में इस नेतृत्व का अभाव है। ऐसे में एक मात्र शिवपाल यादव ही सर्वांगीण विकास की उम्मीद है। जनता व सच्चे समाज वादियों का भरोसा केवल शिवपाल यादव पर टिका है। कहा कि पूरब से पश्चिम एवं उत्तर से दक्षिण प्रदेश में कोई आशा दिख रही है तो वह शिवपाल की है। बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को समाज का हर वर्ग स्वीकार रहा है। प्रदेश में इसका कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है। इसके साथ ही उन्होने नौजवानों से अपील करते हुए पार्टी के साथ कदम-कदम मिलाकर चलने की अपील भी की। पार्टी से जुड़ने की अपील करते हुए श्री यादव ने कहा कि नौजवानों के माध्यम से पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुंचाई जाएंगी। भरोसा दिलाया कि पार्टी समाज के हर हिस्से को लेकर आंदोलन करने में पीछे नहीं है। नौजवानों को रोजगार ही अपनी पार्टी का नारा बताया।     

कहा कि उनकी पार्टी देश के निर्माण में नौजवानों की भूमिका सुनिश्चित करेगी। इसी के बूते पर आगामी चुनाव में प्रसपा बड़ी ताकत बनकर उभरेगी। उन्होने कहा कि पार्टी समाज के हर वर्ग एवं धर्म को जोड़ने का काम भी करेगी। पार्टी की ओर से आपसी एकता को प्राथमिकता देने की बात कही गई। इसके साथ ही प्रसपा जिलाध्यक्ष रामू कश्यप ने बताया कि 31 को बहुजन मुक्त पार्टी व प्रसपा के तत्वावधान में संयुक्त रैली निकालकर किसानों व नौजवानों को जागरूक किया जाएगा। इसके बाद 6 फरवरी को कलेक्ट्रेट परिसर में किसानों व नौजवानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामू कश्यप् समेत गोपामऊ विधानसभा प्रभारी फूलचन्द्र वर्मा, राजीव मिश्रा, राहुल गुप्ता, नीरज शर्मा, आनंद प्रकाश मिश्रा रहे।