हरदोई – सनातन धर्म प्रचार मण्डल द्वारा बीेते दिन राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें सनातन धर्म पर चलने वाले विद्वुतजनों को धर्म के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी दी गई। समाज को सतमार्ग की दिशा में ले जाने के लिए चुने गए प्रतिनिधि मण्डल को पद के अनुसार कार्यक्षेत्र की जिमेदारी सौंपी गई।
गोवर्धनमठ पुरी उड़ीसा के जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी निश्च्लानन्द के संरक्षण में गठित संगठन के अध्यक्ष आचार्य सनत कुमार मिश्र वेदाचार्य ने कार्यकारिणी घोषित की। जिसमें उपाध्यक्ष के पद पर राधानगर हरदोई से उमाकान्त शास्त्री, रीवा मध्य प्रदेश से राजीव द्विवेदी, ऊंचाथोक हरदोई से मुंशीलाल अर्कवंशी, महरी हरदोई से सुधीर अवस्थी, बूढ़ागांव पिहानी से मृदुलकान्त पाण्डेय को बनाया गया है। महासचिव कृष्ण नगरिया हरदोई से अतुल श्रीमाली को बनाया गया है। सचिव हरदेव गंज से राजेश सिंह राठौर, मढ़िया से आदेश शुक्ल, थोक हरदोई से राकेश गुप्त, कन्था थोक से सोनू सिंह सोमवंशी और कोषाध्यक्ष हरदेवगंज सदर बाजार से अरविन्द गुप्ता को बनाया गया है। वाराणसी से बच्चन मिश्रा, राधेगोविन्दाचार्य, विमलेन्द्र द्विवेदी, नरेन्द्र कुमार मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, श्यामपाल सिंह सोमवंशी, मनोज शास्त्री, राहुल मिश्रा, पं0 विद्याधर शास्त्री, सुनील शास्त्री, राजेश कुमार मिश्र, अवध बिहारी, बालकृष्ण मिश्र, चैतन्य गुप्त को संगठन से जोड़ा गया है।
विशिष्ट आमन्त्रित सदस्यों में प्रयागराज से प्रफुल्ल चैतन्य ब्रम्हचारी, हरदोई से डा0 अजय अस्थाना, चन्द्रहास द्विवेदी, नीरज अवस्थी, हरिशंकर दीक्षित, वीरेन्द्र मिश्र, महादेव प्रसाद मिश्र, सुशील वर्मा, सतीश चन्द्र मिश्रा को मनोनीत किया गया।
असम प्रान्त में गुवाहाटी से निर्भय पाठक, बेगूसराय बिहार से मण्डन मिश्र, लखनऊ से अशोक मिश्र, मुजफरनगर से अनिरुद्ध वत्स वेदपाठी, सन्दीप त्रिपाठी, अवधेश कुमार मिश्र, हरियाणा से विमल किशोर शुक्ल को सनातन धर्म के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई। पं. शेखर शुक्ल को कानपुर नगर और पवन कुमार सिंह को हरदोई जिला प्रचारक की जिम्मेदारी दी गई। सहप्रचारक हरदोई की जिम्मेदारी वरुण द्विवेदी और राघव मिश्र को दी गई।