शहीद जवानों के गांवों को ‘शहीद ग्राम’ घोषित किया जाएगा

कैबिनेट के एक महत्वपूर्ण निर्णय के बारे में ऊर्जा मन्त्री श्रीकान्त शर्मा ने बताया कि देश के लिए शहीद हुए सेना व अर्धसैनिक बलों के जवानों के गांवों को ‘शहीद ग्राम’ घोषित किया जाएगा । इसी के साथ ही साथ गांव के संपर्क मार्ग को ‘गौरव पथ’ नाम दिया जाएगा । शहीद के अप्रतिम शौर्य की यादगार रूप में गांव में शहीद की प्रतिमा की स्थापना के साथ तोरण द्वार का निर्माण भी करवाया जाएगा।