इटावा में हुए रोड एक्सीडेंट में 10 श्रद्धालुओं की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

इटावा में हुए रोड एक्सीडेंट में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी और सात अन्‍य घायल हो गए। दुर्घटना उस समय हुई जब श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा ट्रक गहरे खड्ड में जा गिरा। सभी श्रद्धालु आगरा के हैं और वे लखना मंदिर जा रहे थे।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया है और मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी तथा प्रशासनिक अधिकारी घटनास्‍थल पर पहुँच गए हैं। बचाव कार्य जारी है। दुर्घटना में घायल लोग को इटावा के जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।