जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ थाना दिवस, शिकायतों का किया गया मौके पर ही निस्तारण

कछौना (हरदोई): कोतवाली परिसर में थाना दिवस जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसमें कुल सात शिकायतें आयीं उनमें भूमि संबंधी ज्यादा शिकायतें थीं जिन्हें राजस्व टीम को पुलिस टीम के साथ मौके पर तुरन्त भेजकर निस्तारित कर दिया गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि लोग ज्यादा से ज्यादा सौभाग्य योजना के तहत अपना विद्युत कनेक्शन करा लें क्योंकि बिना कनेक्शन के तहत अगर कोई व्यक्ति विद्युत उपभोग करते पाया जायेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही कर प्राथमिकी दर्ज कराई जायेगी। ग्राम बबुरहा व कन्हौआ के ग्रामीण सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन सिंह के नेतृत्व में गांव में संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग की। जिससे नौनिहाल बच्चों को काफी दिक्कत होती है। मार्ग में जलभराव के कारण बच्चे रेल पटरियों पर से गुजरकर स्कूल जाते हैं जिससे उनके लिए हमेशा खतरा बना रहता है। उसके बाद जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कंप्यूटर कक्ष, बंदी गृह, बैरक, मालखाना, प्रसाधन का निरीक्षण किया। साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी उदयभान सिंह, क्षेत्राधिकारी सण्डीला, बघौली, नायब तहसीलदार, कानूनगो, प्रभारी निरीक्षक जावेद अहमद सहित समस्त पुलिस स्टॉफ व राजस्वकर्मी मौजूद रहे।


रिपोर्ट- पी.डी. गुप्ता