प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्कूली बच्चों के लिए लिखी गई पुस्तक ‘एक्ज़ाम वॉरियर’ के हिंदी संस्करण का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में आज लोकार्पण किया । इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बताया कि किताब में छात्रों के लिए परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव से मुक्ति के कई सुझाव शामिल हैं। श्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यह किताब, छात्रों को प्रेरित करेगी।
इस पुस्तक की पच्चीस मंत्रों के माध्यम से आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने छात्र-छात्राओं को समर्पित किया है। यह अद्भुत है मैं इस देश के युवाओं की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री जी का आभार निवेदित करते हुए यह पुस्तक इस देश के युवाओं के लिए एक नई दिशा देने का कार्य करेगी। इसमें कोई भी संदेह किसी को भी नहीं होना चाहिए। इस पुस्तक को लेकर छात्रों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।