राज्यपाल एन. एन. वोहरा ने जम्मू कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू के एम. ए. स्टेडियम में मुख्य समारोह में तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली । राज्यपाल ने आशा जताई कि पाकिस्तान शीघ्र ही समझ जाएगा कि कश्मीर में उसकी आतंकवाद और हिंसा फैलाने वाली नीति से कुछ हासिल नहीं होगा और सीमा पर शांति से ही दोनों देशों के बीच सौहार्दपूर्ण रिश्ते कायम होंगे । राज्यपाल ने कश्मीर अकसर किए जाने वाले बंद हड़तालों और उनसे होने वाले नुकसान के लिए अलगाववादियों की आलोचना करते हुए कहा कि इससे राज्य की आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह से प्रभावित होती हैं । राज्य के मंत्रियों ने विभिन्न जिला मुख्यालयों में गणतंत्र दिवस समारोहों की अगुवाई की ।
Related Articles
राज्यपाल की अध्यक्षता में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की बैठक सम्पन्न
August 14, 2020
0
राज्यपाल ने ‘भारतीय विचारधारा में महिला चिन्तन’ व्याख्यानमाला का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया
September 26, 2020
0
सैनिटाइज़ेशन के लिए ट्रैक्टर एवं टैंकर को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
September 16, 2020
0