शराब दुकान सहित तीन दुकानों में चोरी से हड़कम्प

                 मल्लावां (हरदोई)– बीती रात अज्ञात चोरो ने अंग्रेजी शराब की दुकान सहित तीन दुकानो मे चोरी कर हजारो का माल पार कर दिया । जानकारी होने पर क्षेत्र मे हडकंप मच गया ।
                 कोतवाली क्षेत्र के गाँव अटवारा चकोला मे उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली के गाँव भिखारीपुर निवासिनी रामकली की अंग्रेजी शराब की दुकान लोहे के खोखे में संचालित है। जो गंजजलालाबाद जाने वाले मार्ग पर है और बांगरमऊ कोतवाली के गाँव मुस्तफाबाद निवासी गोकुल यादव सेल्समैन है और मुरादावाद निवासी रामू व अटवारा चकोला लकडी के खोखे मे जलपान, नमकीन, बिस्किट की दुकान रखे है। मंगलवार की शाम रोज की भांति दुकान बंद करके सभी अपने घरों को चले गये। देर रात अज्ञात चोरो ने शराब की दुकान से पच्चीस हजार की विभिन्न प्रकार की शराब, बिक्री की हुई दस हजार की नगदी, सौ वाट सोलर प्लेट व स्टाक रजिस्टर चोरी कर ले गये और पास मे रखी जलपान की दुकानो से दो-दो हजार की चोरों ने सामान पार कर दिया । सेल्समैन को सुबह जानकारी होने पर ठेका मालिक को घटना की जानकारी फोन से दी है। जिस पर ठेका संचालक ने कोतवाली मे तहरीर दी है। घटना की जानकारी होने के बाद भी घटना स्थल पर कोतवाली पुलिस जाना मुनासिब नहीं समझा है।