गौसगंज में पुलिस चौकी के पास मोबाइल की दुकान में चोरी का खुलासा

चोरी गए ढाई लाख के 65 मोबाइल बरामद, खुलासा करने वाली कासिमपुर पुलिस को एसपी देंगे नगद इनाम

             हरदोई के थाना क्षेत्र कासिमपुर के गांव गौसगंज में संडीला मल्लावां मार्ग पर 26 नवम्बर की रात मोबाइल की दुकान में सेंध लगाकर अज्ञात चोरों द्वारा 32 हजार की नकदी सहित लगभग दस लाख रुपए कीमत के मोबाइल चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 65 चोरी के मोबाइल बरामद किए है।
            बता दें कि कासिमपुर थाना इलाके के गौसगंज चौराहे पर लगभग 10 वर्षों से गौसगंज गांव निवासी राहुल कुमार पुत्र प्रहलाद कुमार की राहुल मोबाइल के नाम से मोबाइल की दुकान चलती है। राहुल कुमार ने बताया था कि प्रतिदिन की तरह वह रविवार की देर शाम लगभग 8:00 बजे दुकान बंद करके घर चला गया सोमवार की सुबह पड़ोसियों ने सूचना दी कि दुकान के पीछे सेध लगी है जाकर देखा और ताला खोला तो उसके होश उड़ गए। बताया कि जो शाम के समय दुकान मोबाइल सेटों से भरी थी वह अब खाली है । यह भी बताया कि वह शाम को अपनी पर्स दुकान में ही भूल गया था जिसमें बत्तीस हजार रुपये नगद थे और एक हजार से लेकर इक्कीस हजार रुपये तक के लगभग 250 सेट  बेशकीमती मोबाइल  चोरों ने पार कर दिए है। बताया कि इन मोबाइल सेट की अनुमानित लागत लगभग 10 से 12 लाख रूपए आंकी जा रही है खास बात यह है कि मुख्य चौराहे की दुकान जहां पुलिस का हमेशा पहरा रहता है और और दुकानों से महज चंद कदम की दूरी पर चौकी होने के बावजूद चोरों ने मोबाइल की दुकान में पीछे से सेंध लगाकर बेशकीमती मोबाइल और नकदी पार कर दी और पुलिस को बड़ी चुनौती दे डाली थी।
             इस चोरी की वारदात के खुलासे के लिए एसपी विपिन कुमार मिश्र ने एएसपी ज्ञानंजय सिंह व सीओ सण्डीला के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कासिमपुर संजय मौर्य को लगाया गया था। पुलिस ने गौसापुर पुल के पास से लखनऊ जनपद के कटौली निवसी दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से मोबाइल बरामद किए है और दोनों को जेल भेजा है । जबकि एक बदमाश भाग निकला।