घर में सो रहे युवक की हत्या

हरदोई- महिला के साथ हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने घर मे सो रहे युवक की हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या के बाद युवक की आंख नाक कान भी नोंच लिए गयी। मामले में पांच लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
               मामला हरदोई की शाहाबाद कोतवाली इलाके के मोहल्ला खेड़ाबीबीजई का है। यहां के निवासी मनोज 30 पुत्र छोटेलाल का शव उसके घर मे पड़ा पाया गया। शव उसकी बहन बेबी, पत्नी राजेश ने देखा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
           मृतक की बहन ने आरोप लगाया कि उसका उसके पड़ोसी गुड्डू पुत्र प्रभू से 28 दिसंबर की रात को विवाद हो गया था जिसके बाद वह सभासद के घर चली गयी और जब सुबह घर पहुंची तो भाई का शव देखा। उसने गुड्डू व उसके अन्य परिजनों पर भाई की हत्या का आरोप लगाया और बताया कि उसके भाई के शव पर चोट के निशान थे तथा उसकी आंख, नाक व कान नोंचा गया था। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है, वहीं आरोपी फरार है।