सैनिकों को तीन कीर्ति चक्र और तेरह शौर्य चक्र प्रदान दिए गए

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कल राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा सम्मान समारोह में वीरता पुरस्कार प्रदान किए और विशिष्ट सेवा के लिए सैनिकों को अलंकृत किया। श्री कोविंद ने अनुकरणीय वीरता, अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति सर्वोच्‍च समर्पण के लिए सशस्त्र सैनिकों को तीन कीर्ति चक्र और तेरह शौर्य चक्र प्रदान किए। हवलदार गिरीश गुरंग और कमांडेंट प्रमोद कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। इसी तरह मेजर प्रीतम सिंह कुंवर को भी मरणोपरांत कीर्ति चक्र प्रदान किया गया।

लांस नायक रघुबीर सिंह और मेजर गोसावी कुणाल मुन्नागिर को मरणोप्रांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। शौर्य चक्र पाने वालों में सब इंस्पेक्टर रियाज आलम अंसारी, हवलदार रविन्द्र थापा, सूबेदार शबीर अहमद शामिल हैं। राष्ट्रपति ने सशस्त्र सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए तेरह परम विशिष्ट सेवा पदक दो उत्तम युद्ध सेवा पदक, दो अति विशिष्ट सेवा पदक पर बार और 26 अति विशिष्ट सेवा पदक भी प्रदान किए।