समय से भुगतान कराने के साथ गेहूं का उठान भी समय से कराया जायेंः- जिलाधिकारी

ललौली गेहूं क्रय केन्द्र प्रभारी निलम्बित

                        जिलाधिकारी पुलकित खरे ने ब्लाक माधौगंज में उ0प्र0 राज्य कर्मचारी कल्याण निगम द्वारा संचालित गेहूं क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होनें नमी मापक यंत्र, बोरो की उपलब्धता, भुगतान, पेयजल आदि को देखा तथा कुछ किसानों द्वारा तीन दिन पूर्व विक्रय किये गेहूं के भुगतान की जानकारी फोन से कराया जिसमें किसानों ने बताया कि उनका भुगतान समय से हो गया है।
                      इसके उपरान्त उन्होने बिलग्राम के ग्राम ललौली में संचालित पीसीएफ गेहूं क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया तथा किसानों का कई दिनों से केन्द्र पर पड़े गेहूं की तौल न होने तथा समय से उठान भी न होने तथा कुछ किसानों द्वारा पैसा लेने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी को निलम्ति निर्देश दिये। श्री खरे ने कहा कि गेहूं क्रय केन्द्रों किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न होने दी जाये तथा उनका समय से भुगतान कराने के साथ गेहूं का उठान भी समय से कराया जायें।