प्रेम द्विवेदी :
ब्लाक अहिरोरी की ग्रामसभा खाड़ाखेड़ा निवासी परवीन पुत्री जाकिर, अतीक पुत्र नत्थू के चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा जांच सैंपल में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए । इन लोगों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह लोग 26 मई को दिल्ली से ट्रेन के द्वारा हरदोई आए थे । इन लोगों के साथ सात अन्य व्यक्ति भी दिल्ली से हरदोई आए थे । स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को हरदोई सीएसएन कॉलेज में ही रोक दिया था और स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा इन लोगों के 28 तारीख को सैंपल लेकर लखनऊ भेजे गए थे । जिसमें इनके परिवारीजनों में बच्चे, बहन व भाई समेत सभी नौ लोग शामिल थे । जिनमें स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा सभी परिवारी जनों की भी कोरोना जांच करवाई गई थी । लेकिन परिवार के अन्य लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई । वही अहिरोरी सीएचसी के अधीक्षक डॉक्टर मनोज सिंह से दूरभाष पर जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि सभी कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों को मलिहामऊ स्थित कोविड 19 अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है । वही कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के परिवारी जनों के बारे में जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी उन लोगों के घर जाने के बारे में कोई फैसला नहीं किया गया है और अभी इन लोगों को 14 दिन तक क्वॉरेंटाइन सेंटर में ही रखा जाएगा ।
तीसरा मरीज गौरव पुत्र रमेश निवासी परसपुर का रहने वाला है । गौरव महाराष्ट्र के मुंबई में काम करता था और मुंबई से ट्रेन के द्वारा रात 2:00 बजे कानपुर आया था तथा कानपुर से हरदोई के लिए रोडवेज की यात्रा की थी । स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसे भी यहीं रोक लिया था तथा 28 तारीख को इसका भी सैंपल भेजा गया था । अहिरोरी सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज सिंह के अनुसार कल रात 10:30 बजे इसकी भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर सभी कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को रात 2:00 बजे मलिहामऊ स्थित कोविड 19 अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है । जहां उनका इलाज चल रहा है ।