शरदेन्दु मिश्र ‘राहुल’ बघौली-
बघौली : पूरी दुनिया को अपनी चपेट मे लेने के बाद बघौली थाना क्षेत्र के अन्तरगत मसीत गांव निवासी ओमप्रकाश पुत्र मूलचन्द्र की कोरोना रिपोर्ट पाजटिव आने के बाद हड़कम्प मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मसीत गांव निवासी ओमप्रकाश (50) पुत्र मूलचन्द्र हरियाणा के गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करता था लाकडाउन में कुछ राहत मिलते ही बीते माह की 27 तारीख को निजी वाहन से अपने गांव मसीत आया था गुरग्राम से वापस आने पर ओमप्रकाश की तबियत खराब हो गई जिसके बाद ओमप्रकाश के परिजनो ने स्थानीय निजी चिकित्सको की सलाह पर हरदोई जिला चिकित्सालय में दिखाया जहा हालत में सुधार न होने पर ओमप्रकाश को बीते मंगलवार लखनऊ मेडिकल कालेज रिफर किया गया जहां शुक्रवार को जांच में कोरोना रिपोर्ट पाॅजटिव आने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया करीमनगर सैदापुर प्रधान प्रतिनिधि रईस अहमद ने ओमप्रकाश के सम्पर्क में आए 42 संदिग्ध लोगो को जांच के लिये हरदोई भिजवाया है तथा गांव में सेनेटाइजर सहित अन्य उपाय बता कर गांव वासियो को एतिहात करने की सलाह दी है। स्थानीय लोगो को अब इन संदिग्ध की जांच रिपोर्ट का इंतजार है ।