कम्बलों की आपूर्ति के सम्बन्ध में निविदा फार्म प्राप्त करे – अपर जिलाधिकारी

                    अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) संजय कुमार सिंह ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में गृह विहीन/निराश्रित/असहाय तथा कमजोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों को ठंड एवं शीत लहरी से बचाव/राहत पहुँचाने के लिए जनपद की समस्त तहसीलों में कम्बल आपूर्ति हेतु सरकारी विभागों एवं शासकीय नियन्त्रणाधीन उपक्रमों/निगमों/प्राधिकरणों/परिषदों स्वायतशासी संस्थाओं द्वारा उत्तर प्रदेश हथकरघा निगम लिमिटेड, यूपिका, उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वित्त पोषित एवं प्रमाणित संस्थाओं श्री गाँधी आश्रम तथा उत्तर प्रदेश हस्तशिल्प विकास एवं विपणन निगम के माध्यम से लघु एवं कुटीर तथा हथकरघा इकाईयों के द्वारा उत्पादित वस्त्रों से मुहर बन्द निविदायें आमंत्रित की जाती है।
                    उन्होने बताया कि इस सम्बन्ध में जानकारी हरदोई की वेबसाइट पर उपलब्ध है, इच्छुक संस्थाएं 01 दिसम्बर से 06 दिसम्बर 2018 तक पूर्वान्ह 11.00 बजे से अपरान्ह 02.00 बजे तक कार्यालय दिवस में कम्बलों की आपूर्ति के सम्बन्ध में निविदा फार्म प्राप्त कर सकते है। निविदायें 07 दिसम्बर 2018 को अपरान्ह 02.00 बजे तक संग्रह कार्यालय कलेक्ट्रेट हरदोई में डाली जायेगीं तथा उसी दिन गठित समिति के समक्ष सायं 4.00 बजे खोली जायेगी। निविदा के साथ कम्बल का नमूना लगाना अनिवार्य है।