कछौना (हरदोई) : आजादी के लगभग सात दशक बाद कछौना के ज्यादातर गांवों में बिजली पहुंच चुकी है। जो एक बड़ी उपलब्धि है। यह दीपावली में दूनी खुशी का अवसर है। किसी क्षेत्र में सर्वांगीण विकास के लिए विद्युत अहम है। दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत हर घर को विद्युत का लक्ष्य था। जिसे सरकार के अथक प्रयासों से फलीभूत हुआ है। यह कार्य आसान नहीं था। गांव बिजली की रोशनी से जगमगा उठे हैं । विकासखंड के अंतर्गत 41 ग्राम सभाएं हैं। जिनमें लगभग 200 मजरे हैं। जिनमें कुछ कारणों से मात्र गांव में विद्युत आपूर्ति चालू नही हो सकी है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सभा निर्मलपुर का फार्म खेड़ा, ग्राम सभा गौहानी का धनाखेड़ा, ग्राम सभा बर्रा घूमन का मजरा गंभीरपुर, ग्राम सभा त्यौरी मतुआ का ग्राम लायक खेड़ा, ग्राम सभा महरी का गांव जालिम पुर, ग्राम सभा खजोहना का ग्राम समधा आदि ग्राम विद्युतीकरण से वंचित रह गए हैं। कुछ गांव में सौभाग्य योजना के तहत कार्य प्रगति पर है। शेष विकासखंड कछौना की समस्त ग्राम सभाओं के मजरे विद्युतीकरण से संतृप्त हो गए हैं।
आजादी के 71 वर्ष बाद विद्युतीकरण मिलने से लोगों में इस दीपों के त्यौहार में खुशी दुगनी है। आम जनमानस में काफी उल्लास है। देश के विकास में ऊर्जा क्षेत्र की भूमिका अहम रहती है। यह योजना विकास में बड़ा योगदान साबित हो रही है। सरकार पावर फॉल ऑल के संकल्प को पूरा करने में कृत संकल्पित है। सरकार कई योजनाओं के माध्यम से उपभोक्ताओं को जोड़ा गया हैं। विद्युत कनेक्शन लेने में आसानी, और निशुल्क बिल भुगतान की सुविधा, भेदभाव खत्म करते हुए प्रदेश में एक जैसी विद्युत आपूर्ति, ट्रांसफार्मर बदलने में बिचौलिओं व सुविधा शुल्क पर अंकुश, किसी विद्युत समस्या के लिए 24 घंटे टोल फ्री नंबर 1912 आदि सुविधाओं को जोड़ कर प्रभावी कदम उठाया है। यह योजना लोगों के जीवन में बदलाव लेकर आई है। जिन बुर्जग आंखों ने आजादी के 71 वर्ष बाद भी विद्युत बल्ब जलते नहीं देखा था, उनके गांव में विद्युतीकरण से उनकी आंखों की रोशनी दोगुनी गई है। जो नौनिहाल बच्चे अभी तक दीये की रोशनी में पढ़ने को विवश थे। उन्हें दिये की रोशनी से निजात मिली हैं। सही मायने में जिन लोगों ने अंधेरे में जीवनयापन किया है, वहीं इस खुशी को समझ सकते हैं। लंबी कठिनाइयों के बाद गांव-गांव विद्युतीकरण कराके सरकार व एजेंसी बधाई के पात्र हैं। बिजली ने हमेशा के लिए आम जनमानस के जीवन में बदलाव किया है। लोगों के जीवन को आसान बना दिया है। जीवन स्तर में प्रभावी सुधार हो रहा है। अंधकार से उजाले की तरफ बढ़ते कदमो से आम जनमानस अभिभूत हैं। इस दीपावली में खुशी व उत्साह, उल्लास से मना रहे हैं।
रिपोर्टर : पी०डी० गुप्ता