अमरीका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि वह कल फ्लोरिडा प्रक्षेपण केन्द्र से चंद्रमा पर नया रॉकेट आर्टेमिस-1 का प्रक्षेपण करेगा। कैनेडी स्पेस सेंटर में उलटी गिनती शुरू हो गई है। पहले के दो प्रयास असफल होने के बाद, नासा नये सिरे से में रॉकेट प्रक्षेपण की योजना बना रहा है, जो अब तक का सबसे शक्तिशाली डिजाइन है।