अंकित सक्सेना बदायूँ
महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा और पूरे दिन अपने पति की लंबी आयु के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शहर में लगभग 8:45 बजे चांद निकल आया था जिसके बाद चांद को अर्घ्य देकर पति के हाथों पानी पीकर सुहागनों ने अपने व्रत को खोल लिया है। आज के व्रत के लिए महिलाएं कल से ही सेलिब्रेशन मूड में थीं और उन्होंने हाथों-पैरों में मेहंदी रचाकर इस त्योहार की तैयारी की।
इस दिन का सुहागन स्त्रियों में खासा महत्व है और आज के दिन का व्रत काफी कठिन होता है। हालांकि बदायूं के अलग-अलग हिस्सों में महिलाओं ने व्रत को पूरा किया और अपने व्रत को पूरा करने के बाद चांद को अर्घ्य दिया है। चांद को अर्घ्य देकर महिलाओं ने अपने व्रत को खोला और इस तरह बदायूं में करवा चौथ का त्योहार पूरा हुआ। बदायूं और इसके आसपास लगभग 8:45 बजे इसी समय के आसपास चांद निकल आया था। इसके बाद कई महिलाओं से बात भी की और उनसे जाना कि कैसे इस कठिन व्रत को उन्होनें पूरा किया।