आज तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा निर्वाचन आयोग ने कर दी है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त अचल कुमार जोति ने नई दिल्ली में कहा कि त्रिपुरा में 18 फरवरी तथा मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को चुनाव कराये जाएंगे। तीन मार्च को तीनों राज्यों में मतगणना होगी। त्रिपुरा चुनाव की अधिसूचना 24 जनवरी तथा मेघालय और नगालैंड चुनाव की अधिसूचना 31 जनवरी को जारी की जाएगी।