काबुल में इंटर-कॉन्टिनेन्‍टल होटल पर हुए आतंकवादी हमले में 14 विदेशियों सहित 20 लोगों की मौत

अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल में इंटर-कॉन्टिनेन्‍टल होटल पर हुए आतंकवादी हमले में 14 विदेशियों सहित 18 लोग भी मारे गए हैं । होटल को आतंकवादियों के कब्‍जे से मुक्‍त करा लिया गया है और वहां बंधक बनाए गए करीब 160 लोगों को छुड़ा लिया गया है । सुरक्षा बलों ने रातभर की गई कार्रवाई के बाद तीन हमलावरों को मार गिराया। कल रात कुछ बंदूकधारियों ने इस होटल पर धावा बोलकर वहां मौजूद सभी लोगों को बंधक बना लिया था । मृतकों की संख्‍या अभी और बढ़ सकती है । होटल के अंदर अभी भी कई शव पड़े हुए हैं । हमले की जिम्‍मेदारी तालिबान ने ली है।